PM मोदी ने इस देश के राष्ट्रपति से की बात, कहा- मुश्किल वक्त में भारत खड़ा है आपके साथ

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 12:22 AM

pm modi spoke to the president of this country saying

संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हालिया हमलों के बीच भारत की ओर से बड़ा कूटनीतिक संदेश सामने आया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने यूएई के राष्ट्रपति Mohammed bin Zayed Al Nahyan से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और हमलों की कड़ी निंदा की।

नेशनल डेस्क : संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हालिया हमलों के बीच भारत की ओर से बड़ा कूटनीतिक संदेश सामने आया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने यूएई के राष्ट्रपति Mohammed bin Zayed Al Nahyan से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और हमलों की कड़ी निंदा की।

प्रधानमंत्री ने इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारत इस कठिन घड़ी में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की आवश्यकता पर जोर देते हुए तनाव कम करने की अपील भी की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए संदेश में पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने अपने “भाई” शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की और यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए वहां की सरकार का आभार भी जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत डी-एस्केलेशन का समर्थन करता है और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों के साथ खड़ा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!