भारत की पाकिस्तान को दो टूक, 'हमारी सेना को जवाबी फायरिंग का अधिकार'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 10:26 AM

indian army dgmo fire on pak

भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान को दूक जवाब दिया कि भारतीय इलाके में की गई फायरिंग का समुचित जवाब देने के लिए भारतीय सेना को पूरा अधिकार है।

नई दिल्ली(रंजीत): भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान को दूक जवाब दिया कि भारतीय इलाके में की गई फायरिंग का समुचित जवाब देने के लिए भारतीय सेना को पूरा अधिकार है। नियंणत्र रेखा पर नागरिकों पर भारतीय सैनिकों द्वारा फायरिंग की शिकायत करने के लिए पाकिस्तानी थलसेना के सैन्य संचालन महानिदेशक (डी.जी.एम.ओ.) ने भारतीय डी.जी.एम.ओ. को आज सुबह फोन किया था। 

पाकिस्तानी सेना इन हरकतों को देती है मदद  
इसके जवाब में उन्हें कहा गया कि पाकिस्तानी सेना की किसी भी हरकत का समुचित जवाब देने के लिए भारतीय सेना अपना अधिकार सुरक्षित रखेगी। भारतीय डी.जी.एम.ओ. लैफ्टिनैंट जनरल ए.के. भट्ट ने पाकिस्तानी डी.जी.एम.ओ. मेजर जनरल शाहिद शमसाद मिर्जा से कहा कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से जब पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाके में फायरिंग कर नागरिकों को हताहत किया तो भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया। भट्ट ने पाकिस्तानी डी.जी.एम.ओ. से यह भी कहा कि नियंत्रण रेखा पर स्थित पाकिस्तानी सेना की अग्रिम चौकियों से मदद मिलती है जिससे भारतीय इलाके में घुसपैठ जारी है। इससे सीमांत इलाकों में शांति व सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने जनरल मिर्जा से यह भी कहा कि सीमा पार घुसपैठ की वजह से जम्मू-कश्मीर के अंदरूनी सुरक्षा हालात पर प्रतिकूल असर पड़ता है। पाकिस्तान से आए घुसपैठियों द्वारा घात लगाकर भारतीय सुरक्षा बलों पर किए गए हमलों से यह साफ है कि पाकिस्तानी सेना इन हरकतों को मदद देती है। 

घुसपैठ करने की कोशिश में थे पाक घुसपैठिए
भट्ट ने कहा कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर शांति व सुरक्षा बनाए रखना चाहती है बशर्ते पाकिस्तानी सेना इसी तरह का प्रयास करे।पाकिस्तानी जनरल मिर्जा की पहल पर हुई इस बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू सैक्टर में भारतीय सेना पाकिस्तानी नागरिकों को निशाना बना रही है। जनरल भट्ट ने पाकिस्तानी जनरल को बताया कि जम्मू सैक्टर में संघर्ष विराम तोडऩे की सभी वारदातें पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा की जाती हैं। वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान केवल इन गोलीबारी का जवाब ही देती है। यह आरोप गलत है कि पाकिस्तानी नागरिकों को निशाना बना कर मारा गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी घुसपैठिए अमृतसर सीमा के पास घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे जब उन पर बी.एस.एफ. ने गोलियां चलाईं। उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्षविराम की वारदातें बढ़ी हैं जिसके जवाब में भारतीय सेना गोलीबारी करती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!