आशिक CEO ने पूर्व प्रेमिका पर खर्चे 3.5 करोड़ रुपए मांगे वापस; कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, जज ने दिया बड़ा मस्त जवाब

Edited By Updated: 13 Sep, 2026 08:16 PM

indian origin ceo spent 3 5 crore on girlfriend then sued her

भारतीय मूल के सीईओ चंदर अग्रवाल ने पूर्व प्रेमिका पर खर्च किए 4,68,000 सिंगापुर डॉलर यानी 3.5 करोड़ रुपये से अधिक वापस लेने के लिए सिंगापुर की अदालत में मुकदमा किया। अदालत ने ज्यादातर रकम को स्वेच्छा से दिए गए उपहार माना और उनकी याचिका खारिज कर दी।

Singapore: भारतीय मूल के एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को अपनी पूर्व प्रेमिका पर खर्च किए गए 4,68,000 सिंगापुर डॉलर (3.5 करोड़ रुपए से अधिक) की राशि वापस लेने की कोशिश में असफलता हाथ लगी है। सिंगापुर की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि ज्यादातर राशि उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका को उपहार के रूप में दी थी। मुंबई में सूचीबद्ध एक कंपनी के सीईओ चंदर अग्रवाल ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर खर्च की गई रकम वापस लेने के लिए मुकदमा दायर किया था। उनका दावा था कि यह राशि कर्ज के रूप में दी गई थी, जिसे लौटाया जाना था।

 

'द स्ट्रेट्स टाइम्स' की खबर के अनुसार, इसमें विदेश यात्राओं, उसके फ्लैट के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सेवाएं और स्टैनफोर्ड-एनयूएस कार्यकारी कार्यक्रम पर खर्च की गई राशि शामिल थी। दोनों की मुलाकात 2019 में एक उड़ान के दौरान हुई थी। इसके बाद अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया और दोनों एक-दूसरे के करीब होते चले गए। सितंबर 2022 में रिश्ता शुरू होने से पहले भी उन्होंने उसे कई महंगे उपहार दिए थे और उन्हें वापस लेने की उम्मीद नहीं की थी।

 

उन्होंने एक बार रात्रिभोज के बाद उसे घर पहुंचाने के लिए लिमोजिन बुक की थी, उसके लिए महंगी वस्तुएं खरीदी थीं और दोनों की यूरोप यात्रा का लगभग पूरा खर्च उठाया था। दिसंबर 2023 में रिश्ता तब खत्म हो गया, जब अग्रवाल को उस पर बेवफाई का शक हुआ। उन्होंने मार्च 2024 में मुकदमा दायर किया। लिखित फैसले में वरिष्ठ न्यायाधीश ली सियू किन ने नौ सितंबर को इस मामले में चंदर को दोषी ठहराया और  कहा कि इसमे लड़की कोई गलती नहीं क्यों कि ज्यादातर रकम अग्रवाल ने ली को अपनी इच्छा से उपहार के रूप में दी थी। अखबार के अनुसार, न्यायाधीश ने कहा कि अग्रवाल का रुख सामान्य समझ के विपरीत और टिकाऊ नहीं था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!