युद्ध के बीच भी नहीं रुकी नेतन्याहू की स्टाइलिंग, मेकअप और बालों पर खर्च किए 4 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 13 Sep, 2026 04:28 PM

netanyahu s 470000  grooming  secrets out israeli pm spent state s

इजराइल के सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 2019 से अगस्त 2026 तक नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा से जुड़े Hair Styling और Makeup पर करीब 4.7 लाख डॉलर खर्च हुए। कुल खर्च का लगभग 90 फीसदी हिस्सा उनसे जुड़ा था। 2025 सबसे महंगा साल रहा, जबकि विदेश यात्राओं में भी...

Tel Aviv:  इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना के अधिकार के तहत मिले सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, 2019 से अगस्त 2026 के बीच बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर करीब 4.7 लाख डॉलर यानी लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च हुए। खास बात यह है कि इस रकम का करीब 90 फीसदी हिस्सा नेतन्याहू और सारा से जुड़े खर्चों पर हुआ।पिछले सात वर्षों में इजराइल में तीन प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू, नफ्ताली बेनेट और याइर लैपिड। सामने आए रिकॉर्ड के अनुसार, इन तीनों के कार्यकाल में बालों और मेकअप पर हुए कुल खर्च में नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा से जुड़ा हिस्सा सबसे ज्यादा रहा। यह जानकारी दिसंबर 2025 में वकील यारा शलित की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय से मांगी गई सूचना के बाद सामने आई। अलग-अलग वर्षों और महीनों में हुए खर्च का विवरण सरकारी रिकॉर्ड के जरिए जारी किया गया।

 

युद्ध में भी मेकअप और Hair Styling पर खर्च
2023 में इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के दौरान भी प्रधानमंत्री के बालों और मेकअप पर खर्च जारी रहा। सितंबर से नवंबर 2023 के बीच नेतन्याहू के बालों की स्टाइलिंग पर करीब 2,600 डॉलर यानी लगभग 22 लाख रुपये खर्च हुए, जबकि मेकअप पर करीब 1,580 डॉलर यानी 13 लाख रुपये खर्च किए गए। अक्टूबर 2023 में अकेले Hair Styling पर करीब 810 डॉलर यानी लगभग 68 हजार रुपए खर्च हुए। पूरे 2023 में बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर करीब 1.03 लाख डॉलर यानी लगभग 86 लाख रुपये खर्च हुए। इसके मुकाबले 2022 में नफ्ताली बेनेट और याइर लैपिड के कार्यकाल में इस मद पर करीब 27,600 डॉलर यानी लगभग 23 लाख रुपये खर्च हुए थे।

 

2025 में सबसे ज्यादा खर्च
रिकॉर्ड के अनुसार 2025 में नेतन्याहू के बालों और मेकअप पर सबसे ज्यादा रकम खर्च हुई। पूरे साल यह खर्च करीब 93 लाख रुपये रहा। विदेश यात्राओं के दौरान भी इस मद में भारी रकम खर्च हुई। फरवरी 2025 में Hair Stylist और Makeup Artist की सेवाओं पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किए गए। यह विदेश यात्रा के दौरान इस मद में सामने आया सबसे बड़ा खर्च था। यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए हुई थी। उस समय नेतन्याहू ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस पहुंचने वाले पहले विदेशी नेता थे। जुलाई 2024 में नेतन्याहू की वॉशिंगटन यात्रा के दौरान भी बालों और मेकअप पर करीब 9.6 लाख रुपये खर्च हुए थे।

 

कपड़ों और मेहमाननवाजी पर भी करोड़ों का खर्च
सरकारी खर्च सिर्फ बालों और मेकअप तक सीमित नहीं रहा। नेतन्याहू से जुड़े कपड़ों और मेहमानों की मेजबानी के खर्च करीब 1.12 करोड़ रुपए रहे। तुलना करें तो नफ्ताली बेनेट से जुड़े इसी तरह के खर्च करीब 16 लाख रुपये और याइर लैपिड से जुड़े खर्च करीब 2.2 लाख रुपए रहे। हालांकि, सरकार ने गहनों, कपड़ों और Image Consulting से जुड़े कुछ खर्चों की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। सरकारी रिकॉर्ड में नेतन्याहू के Hair Stylist और Makeup Artist के नाम भी कुछ जगहों पर छिपाए गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके पीछे राज्य की सुरक्षा का हवाला दिया है।

 

यानी खर्च का विवरण सामने आया, लेकिन उन लोगों की पहचान पूरी तरह सार्वजनिक नहीं की गई, जिन्होंने प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को ये सेवाएं दीं। नेतन्याहू के Hair Color में बदलाव भी लंबे समय से इजराइली मीडिया में चर्चा का विषय रहा है। कई वर्षों में उनके बाल कभी गहरे भूरे, कभी ग्रे और कभी सफेद नजर आए। कुछ मौकों पर हरे और बैंगनी रंग के शेड की भी चर्चा हुई। 2017 में उनके बदलते Hair Color को लेकर इतनी चर्चा हुई कि नेतन्याहू ने खुद इस पर मजाक किया था। उन्होंने कहा था कि “ब्राउन नया ग्रे है।” 2021 में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने Hair Color के प्रयोगों के बारे में बताया था। नेतन्याहू के मुताबिक, वह ऐसा शैंपू इस्तेमाल करते हैं जिससे बालों का रंग बदला जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया था कि प्रयोगों के दौरान उनके बाल कभी हरे, कभी भूरे और कभी बैंगनी रंग के हो गए थे।

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!