सपना रह गया अधूराः कनाडा में भारतवंशी पुलिस अधिकारी की हत्या, 18 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 12:42 PM

indian origin cop killed in canada after 18 year old man hit him with car

कनाडा के ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (OPP) के भारतीय मूल के अधिकारी तरुण बाली की ड्यूटी के दौरान वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को प्रथम श्रेणी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग और भारतीय समुदाय में शोक...

International Desk: कनाडा में भारतीय मूल के एक युवा पुलिस अधिकारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। 29 वर्षीय तरुण बाली, जो Ontario Provincial Police (OPP) में प्रांतीय कॉन्स्टेबल के रूप में कार्यरत थे, एक जांच अभियान के दौरान वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार यह घटना उत्तरी ओंटारियो के Hearst कस्बे के निकट हुई। OPP आयुक्त Thomas Carrique ने बताया कि जिस 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, वह पहले एक अस्पताल से फरार हो गया था, जहां उसका मूल्यांकन मानसिक स्वास्थ्य कानून (Mental Health Act) के तहत किया जा रहा था। जब पुलिस अधिकारी उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी आरोपी ने कथित रूप से वाहन से टक्कर मार दी, जिससे कॉन्स्टेबल तरुण बाली गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

अन्य पुलिस अधिकारियों ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी पर प्रथम श्रेणी हत्या (First-Degree Murder) का आरोप लगाया है। इसके अलावा उस पर पुलिस से भागने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के दो-दो आरोप भी लगाए गए हैं। मामले की जांच OPP की आपराधिक जांच शाखा, Office of the Chief Coroner और Ontario Forensic Pathology Service के सहयोग से कर रही है।  घटना के बाद OPP आयुक्त थॉमस कैरिक ने भावुक बयान जारी करते हुए कहा, "गहरे दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि OPP के प्रांतीय कॉन्स्टेबल तरुण बाली की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई। उनकी बहादुरी और लोगों की सेवा के प्रति समर्पण को कभी नहीं भुलाया जाएगा।" उन्होंने कहा कि पूरे पुलिस विभाग का दिल टूट गया है और यह क्षति अपूरणीय है।

 

 सपना रह गया अधूरा
थॉमस कैरिक ने बताया कि तरुण बाली का सपना बचपन से ही पुलिस अधिकारी बनने का था। उन्होंने यह सपना पूरा किया और लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी सेवाएं समर्पित कर दीं।तरुण बाली दक्षिणी ओंटारियो के Dufferin County स्थित डफरिन डिटेचमेंट में तैनात थे और दो वर्ष से अधिक समय से सेवा दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने जेम्स बे क्षेत्र में भी विभिन्न पुलिस नियुक्तियों पर कार्य किया था।

 

भारतीय समुदाय  व सहकर्मियों  में शोक
 तरुण की इस दुखद मौत पर कनाडा के भारतीय समुदाय में   शोक व्यक्त किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरुण बाली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी सेवा, साहस तथा कर्तव्यनिष्ठा को याद कर रहे हैं।  David Sabatini, जो OPP एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, ने कहा कि डफरिन डिटेचमेंट के सभी सदस्य इस घटना से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने कहा, "कॉन्स्टेबल बाली बेहद सम्मानित और लोकप्रिय अधिकारी थे। यह हर पुलिसकर्मी और उसके परिवार का सबसे बड़ा डर होता है। यह घटना याद दिलाती है कि हमारे अधिकारी हर दिन नागरिकों की सुरक्षा के लिए कितने बड़े जोखिम उठाते हैं।"

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!