Baba Vanga की एलियन वाली डरावनी भविष्यवाणी हो रही वायरल, दुनिया में मचा हड़कंप

Edited By Updated: 15 May, 2026 03:14 PM

baba vanga s scary prediction about aliens is going viral

क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं? यह सवाल एक बार फिर पूरी दुनिया में गूंज रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर पेंटागन ने UFO (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) और UAP से जुड़ी 161 गोपनीय फाइलें सार्वजनिक कर दी हैं। इन फाइलों में दर्ज...

Baba Vanga Alien Prediction 2026 : क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं? यह सवाल एक बार फिर पूरी दुनिया में गूंज रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर पेंटागन ने UFO (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) और UAP से जुड़ी 161 गोपनीय फाइलें सार्वजनिक कर दी हैं। इन फाइलों में दर्ज घटनाओं ने वैज्ञानिकों और आम जनता के होश उड़ा दिए हैं। वहीं इस बीच बाबा वेंगा की एलियन वाली भविष्यवाणियां काफी वायरल होने लगी हैं। आइए जानतें हैं क्या है पूरा सच।

फाइलों में क्या है ऐसा जो दुनिया दंग है?

इन सीक्रेट दस्तावेजों में अमेरिकी लड़ाकू विमानों के पायलटों के उन अनुभवों का जिक्र है जो विज्ञान की समझ से परे हैं। रडार पर ऐसी चीजें देखी गईं जो पलक झपकते ही हजारों मील की रफ्तार पकड़ लेती थीं और गायब हो जाती थीं। एक रिपोर्ट में हवा में स्थिर खड़ी फुटबॉल जैसी वस्तु का जिक्र है जो बिना किसी इंजन या शोर के अचानक उड़ गई। पेंटागन ने इन्हें 'Unresolved' (अनसुलझा) माना है। यानी ये चीजें इंसानी तकनीक से इतनी उन्नत हैं कि इन्हें समझा नहीं जा सका है।

यह भी पढ़ें: मौत को गले लगाने से पहले गाया 'लग जा गले' गीत, असम के 17 वर्षीय ऋषभ की बहादुरी ने रुलाया पूरा सोशल मीडिया

बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां हुई सच

फाइलें सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया पर मशहूर भविष्यवक्ताओं की चर्चा तेज हो गई है। बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने कहा था कि 2026 के अंत तक इंसान का सामना परग्रही शक्तियों (Aliens) से होगा।उन्होंने एक विशाल अंतरिक्ष यान के पृथ्वी पर आने की चेतावनी भी दी थी। 16वीं सदी के भविष्यवक्ता ने आसमान से आने वाले संकेतों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि जब दुनिया युद्ध और तनाव में होगी तब बाहरी शक्तियां हस्तक्षेप करेंगी।

क्या वाकई एलियंस आ चुके हैं?

हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप या पेंटागन ने आधिकारिक तौर पर एलियन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है लेकिन इन फाइलों का सार्वजनिक होना यह साबित करता है कि आसमान में कुछ ऐसा जरूर है जो सामान्य नहीं है। क्या ये दूसरे ग्रहों के जीव हैं या किसी देश की अति-आधुनिक तकनीक? यह रहस्य अभी भी बना हुआ है। 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है। इसे किसी भी प्रकार का वैज्ञानिक तथ्य या प्रमाणित दावा न माना जाए। 'पंजाब केसरी' इन जानकारियों की सटीकता या सत्यता की पुष्टि नहीं करता। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!