MP में तपेगा आसमान, उबलेगी धरती: 55 में से 31 जिलों में भीषण लू का अलर्ट जारी, रातें भी हुईं बेहद गर्म

Edited By Updated: 18 May, 2026 01:54 PM

indore and sagar recorded a minimum temperature of 29 degrees celsius

मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के बड़े हिस्से में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को राज्य के कुल 55 जिलों में से 31 जिलों के लिए...

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के बड़े हिस्से में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को राज्य के कुल 55 जिलों में से 31 जिलों के लिए भीषण लू (Heatwave) की चेतावनी जारी की है। इस बीच कई शहरों में रात का तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जबलपुर में 28.8 डिग्री सेल्सियस तथा दतिया और गुना में 28.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जबकि सागर में यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। 

यह भी पढ़ें: वृंदावन से बड़ी खबर: संत प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, रोजाना होने वाली तड़के की 'पदयात्रा' रुकी

पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। 'सतपुड़ा की रानी' के रूप में मशहूर इस हिल स्टेशन में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज होने की संभावना है और यह 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें विदिशा, रायसेन, खंडवा, रतलाम, गुना, ग्वालियर, दतिया, रीवा, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ शामिल हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!