चक्रवात अर्नबः 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, उड़ानों पर भी बड़ा असर, IMD ने जारी की चेतावनी

Edited By Updated: 28 Oct, 2026 01:58 PM

cyclone arnab imd alert for heavy rain until october 31

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

कोलकाताः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। यह चक्रवात बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा था।

विभाग ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल के तटीय और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, राज्य के तटीय और पश्चिमी जिलों में शुक्रवार सुबह तक तथा उप-हिमालयी क्षेत्र में शनिवार तक भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि चक्रवात बुधवार तड़के करीब एक बजकर 20 मिनट पर आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तटीय हिस्से में पहुंचा। उस समय यह 'अत्यंत भीषण' चक्रवाती तूफान था और हवा की अधिकतम निरंतर गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के तटीय इलाकों में मंगलवार शाम से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। बुलेटिन के अनुसार, कोलकाता में मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 19.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बुधवार को शहर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरुलिया में शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे उप-हिमालयी जिलों में शनिवार सुबह तक भारी बारिश होने का अनुमान है। खराब मौसम के कारण कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गईं या प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एहतियात के तौर पर मछुआरों को बृहस्पतिवार तक पश्चिम बंगाल के तट के पास और समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!