भाजपा पर अटकलें लगाना शोभा नहीं देता

Edited By Updated: 24 Nov, 2025 06:55 PM

it is not appropriate to speculate on bjp

भाजपा पर अटकलें लगाना शोभा नहीं देता

 

चंडीगढ़, 24 नवम्बर (हरिश्चंद्र) पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि जिस कांग्रेस ने पंजाब में चुनी हुई सरकारों को 7 बार उखाड़ कर राज्यपाल शासन थोपा, उसी पार्टी के पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा भाजपा पर राज्यपाल शासन लगाए जाने की अटकलें लगाना शोभा नहीं देता।

 

बाजवा के आरोपों का करारा जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र का नकाब ओढऩे का नाटक न किया जाए, क्योंकि कांग्रेस का पूरा इतिहास पंजाब में केंद्रीय दखलअंदाजी, राजनीतिक तोड़-मरोड़ और राज्य को अस्थिर करने से जुड़ा है। भाजपा पर उंगली उठाने से पहले अपनी पार्टी के दशकों के काले पन्ने भी देखने चाहिए।
 

अश्वनी शर्मा ने कहा, ‘1951 से 1992 तक जब भी पंजाब में हालात बिगड़े, उसके पीछे कांग्रेस की ही नाकाम राजनीति थी। चाहे बहुमत खोना हो, आंतरिक खींचतान हो या केंद्र की मनमर्जी, हर बार पंजाब की चुनी हुई सरकार कांग्रेस ने ही गिराई। आज राजनीतिक मैदान में हाथ खाली होने के कारण कांग्रेस लोकतंत्र और राज्य अधिकारों की बात कर रही है।’
 

भाजपा नेता ने कांग्रेस के शासनकाल में लगे 7 राष्ट्रपति शासनों का हवाला देते हुए कहा कि ये कोई प्राकृतिक या अचानक संकट में नहीं लगे थे, बल्कि कांग्रेस के राजनीतिक गणित और अंदरूनी खेलों का नतीजा थे। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए पंजाब को कई बार लोकतंत्र से वंचित किया और राज्य में राज्यपालों के जरिए अपनी मनमानी चलाई।
 

शर्मा ने कहा कि पानी, चंडीगढ़ और केंद्र-राज्य संबंध, ये सभी मुद्दे कांग्रेस की पुरानी गलतियों का परिणाम हैं। जो मुद्दे खुद सुलझा नहीं सके, वे आज भाजपा पर आरोप लगाकर जनता को फिर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुरानी गलतियों पर पर्दा नहीं डाला जा सकता।

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!