Donald Trump Speech : अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले...राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले ट्रंप

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 09:35 AM

iran war wont end yet donald trump said in his address to the nation

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध पर अपडेट के साथ अमेरिका की जनता को संबोधित कर रहे हैं। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 6:30 बजे उनका संबोधन शुरू हुआ। अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले शुरू करने के...

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध पर अपडेट के साथ अमेरिका की जनता को संबोधित किया। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 6:30 बजे उनका संबोधन शुरू हुआ। अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले शुरू करने के बाद यह उनका पहला प्रमुख संबोधन है।

यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका और इजरायल का सैन्य अभियान दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। हाल के दिनों में इस संघर्ष को लेकर अमेरिकी जनता के बीच नाराजगी भी बढ़ती दिख रही है।

यह डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक अहम क्षण है, क्योंकि उन पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने मिडिल ईस्ट के इस संघर्ष पर नियंत्रण खो दिया है और युद्ध के मुख्य उद्देश्यों को हासिल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ट्रंप लगातार दावा करते रहे हैं कि अमेरिका पहले ही युद्ध जीत चुका है और उन्होंने वैश्विक आर्थिक प्रभावों की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है।

“ईरान की नौसेना खत्म, वायुसेना तबाह”- ट्रंप का दावा
अपने संबोधन की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में अमेरिका की “जीत” की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना खत्म हो गई है और उसकी वायुसेना खंडहर बन चुकी है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान के बहुत कम नेता बचे हैं और उसकी मिसाइल व ड्रोन लॉन्च करने की क्षमता भी काफी हद तक कमजोर हो गई है।

वेनेजुएला ऑपरेशन का भी किया जिक्र
डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में वेनेजुएला में निकोलस मादुरो को हटाने के ऑपरेशन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका वेनेजुएला के साथ मिलकर काम कर रहा है और दोनों देशों के रिश्ते बेहद अच्छे हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका कई मोर्चों पर अपनी वैश्विक रणनीति को लेकर सवालों के घेरे में है। 

2-3 हफ्ते में बड़ा हमला” — ट्रंप की चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों का भविष्य सुरक्षित कर रहा है और ईरान में ऑपरेशन जल्द खत्म होगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले की अनुमति दी है और चेतावनी दी कि 2-3 हफ्तों में बड़ा हमला किया जाएगा।

‘ऑपरेशन फ्यूरी जारी रहेगा’
राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ अभी जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “पिछले 4 हफ्तों में हमारी सेनाओं ने युद्ध के मैदान में निर्णायक और जबरदस्त जीत हासिल की है—ऐसी जीत, जो बहुत कम लोगों ने पहले देखी होगी।”

इजरायल और खाड़ी देशों की तारीफ
ट्रंप ने मध्य पूर्व में अपने सहयोगियों इज़राइल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “वे बहुत अच्छे रहे हैं, और हम उन्हें किसी भी तरह से नुकसान नहीं होने देंगे।”

 “हमें मिडिल ईस्ट का तेल नहीं चाहिए”
Donald Trump ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट का तेल नहीं चाहिए, लेकिन वह अपने सहयोगियों की मदद करता रहेगा।

 “हमारी सेना सबसे ताकतवर” — ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने United States की सेना की जमकर तारीफ की और कहा कि उसने ईरान को “निर्णायक” झटका दिया है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी सशस्त्र बल दुनिया की सबसे ताकतवर सेना हैं और उन्होंने इस युद्ध में अपनी ताकत साबित कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!