Stock Market Crash: ट्रंप के बयान से सहमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 10:25 AM

trump s statement shakes market share market crash

एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार (2 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक रुख के संकेतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिसका...

बिजनेस डेस्कः एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार (2 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक रुख के संकेतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिसका असर बाजार के सेंटीमेंट पर साफ दिखा। बैंकिंग शेयरों में तेज बिकवाली ने गिरावट को और गहरा कर दिया।

खबर लिखे जाने के समय 30 शेयरों वाला BSE Sensex 1527.91 (2.09%) अंकों की गिरावट के साथ 71,606.41 कारोबार कर रहा था। निफ्टी 470.80 (2.08%) अंक टूटकर 22,208.60 के स्तर पर आ गया। 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 900 अंकों की गिरावट के साथ 72,262 पर खुला और वहीं, Nifty भी इंडेक्स 22,383 पर खुला और जल्द ही 22,300 के नीचे फिसल गया।

ट्रंप के बयान से बढ़ी चिंता

इजराइल के साथ मिलकर ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बाद अपने पहले संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों के करीब है और अगर बातचीत नाकाम होती है तो आने वाले हफ्तों में हमले और तेज किए जा सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा सकता है, जिससे तनाव और बढ़ने की आशंका है।

ग्लोबल मार्केट्स का हाल

एशियाई बाजारों में शुरुआती बढ़त टिक नहीं पाई। जापान का Nikkei 225 और दक्षिण कोरिया का KOSPI क्रमशः 1.33% और 2.61% की गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

हालांकि, अमेरिकी बाजारों में पिछला सत्र सकारात्मक रहा। S&P 500 और Dow Jones Industrial Average क्रमशः 0.72% और 0.48% की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि Nasdaq Composite 1.16% चढ़कर बंद हुआ।

कुल मिलाकर, वैश्विक अनिश्चितता और युद्ध के बढ़ते खतरे ने बाजारों में दबाव बना दिया है और निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!