J&K: बनिहाल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर लगा ब्रेक! कांग्रेस बोली- हमें नहीं मिल रही सुरक्षा

Edited By Updated: 27 Jan, 2023 01:34 PM

j k break on rahul gandhi s bharat jodo yatra in banihal

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा' शुक्रवार को सुबह जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से आगे घाटी की तरफ बढ़नी था लेकिन इसे यही पर रोक दिया गया।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा' शुक्रवार को सुबह जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से आगे घाटी की तरफ बढ़नी था लेकिन इसे यही पर रोक दिया गया। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है, इस वजह से इसे रोकना पड़ा है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा में चूक हुई है, हमें सिक्योरिटी नहीं मिल रही है।

 

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम राहुल गांधी को खतरे में नहीं डाल सकते और इसलिए हमने उन्हें यही रोक दिया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राहुल तो आगे जाना चाहते हैं लेकिन हम उन्हें नहीं जाने देंगे क्योंकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में तिरंगा थामे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल के साथ पदयात्रा करते नजर आए। बनिहाल में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए।

 

राहुल की तरह सफेद टी-शर्ट पहने उमर ने कांग्रेस पार्टी के हजारों समर्थकों के साथ राहुल के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया। बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा को रामबन में रोकना पड़ा था। ‘भारत यात्री' बनिहाल से काजीगुंड के रास्ते कश्मीर घाटी में दाखिल होंगे और अनंतनाग जिले के खानाबल पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा' पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुई थी। यह यात्रा 30 जनवरी को समाप्त होगी, जब राहुल श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे और शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक जन सभा को संबोधित करेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!