J&K: पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान घायल, इंटरनेट सेवा की गई बंद

Edited By Updated: 15 Sep, 2020 12:32 PM

j k encounter in pulwama

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के मारवाल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी...

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आज तड़के पुलवामा के मारवाल गांव में संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब गांव के सभी निकास मार्गों को सील करने के बाद लक्षित क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी और दो हथगोले भी दागे।

PunjabKesari

आतंकवादियों के हमले में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए जिन्हें बादामी बाग छावनी स्थित 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कारर्वाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। बाद में आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी बंद हो गयी। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बल घर-घर में तलाशी अभियान चला रहे थे।

PunjabKesari

क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की रिपोर्ट है। इस बीच, आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह और फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!