J&K: अवंतीपोरा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी किए ढेर, अब तक मारे गए 5 दहशतगर्द

Edited By Updated: 09 Apr, 2021 09:15 AM

j k security forces kill 2 terrorists in awantipora encounter

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मिली जानकारी के अनुसार अवंतीपोरा के त्राल के नायबुग इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑप्रेशन चलाया हुआ था। आतंकियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग...

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मिली जानकारी के अनुसार अवंतीपोरा के त्राल के नायबुग इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑप्रेशन चलाया हुआ था। आतंकियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जवानों ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। खबर लिखे जाने तक सेना का सर्च ऑप्रेशन और एनकाउंटर जारी था। इस ऑप्रेशन को कश्मीर जोन पुलिस और सुरक्षा बल मिलकर अंजाम दे रहे हैं।

PunjabKesari

शोपियां में 3 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (RR), जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद शोपियां शहर में जन मोहल्ला में घेराबंदी और तलाश अभियान (कोसो) शुरू किया था। इस पर वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने तब तीन आतंकियों को मार गिराया था।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!