J&K: अनंतनाग में नमाज के बाद मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी, सुरक्षाबल निशाने पर

Edited By Updated: 03 May, 2022 12:14 PM

j k stone pelting outside mosque after namaz in anantnag

देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। इसी बीच दक्षिण कश्मीर में ईद के मौके पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।

नेशनल डेस्क: देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। इसी बीच दक्षिण कश्मीर में ईद के मौके पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनंतनाग में सुबह की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी हुई। लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके। मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

 

बता दें कि बीते दो साल में कोरोना के कारण बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए नहीं पहुंचे थे। लेकिन इस बार कोरोना के मामले कम हैं और काफी लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी। हालांकि पत्थरबाजी सिर्फ जम्मू-कश्मीर में ही नहीं हुई बल्कि राजस्थान के जोधपुर में भी हुई। जोधपुर में बीती रात दो समुदायों में झड़प हुई।

 

धार्मिक झंडे को लेकर छिड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हालात को बेकाबू होते देख प्रशासन ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को पीछे धकेला। वहीं, घटना के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!