Edited By Radhika,Updated: 17 Apr, 2026 10:11 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की 'दोहरी नागरिकता' वाला मामला एक बार फिर से चर्चा में आया है। इस मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने आज एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है।
नेशनल डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की 'दोहरी नागरिकता' वाला मामला एक बार फिर से चर्चा में आया है। इस मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने आज एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि राहुल गांधी पर लगे दोहरी नागरिकता के आरोपों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश देते हुए इस मामले की जांच खुद या फिर किसी एजेंसी द्वारा करने की बात कही है।