Industry में सनसनी! फेमस एक्टर की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, घर में खून से सना मिला शव, 81 साल के अभिनेता की दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोरा

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 11:03 AM

james handy murdered

कैलिफ़ोर्निया के टार्ज़ाना इलाके से हॉलीवुड जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कई चर्चित फिल्मों और टीवी सीरीज में नजर आ चुके अनुभवी अभिनेता जेम्स हैंडी की उनके घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है,...

नेशनल डेस्क : कैलिफ़ोर्निया के टार्ज़ाना इलाके से हॉलीवुड जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कई चर्चित फिल्मों और टीवी सीरीज में नजर आ चुके अनुभवी अभिनेता जेम्स हैंडी की उनके घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 44 वर्षीय माइकल ग्लेडहिल के रूप में हुई है।

घर के सामने घायल पड़ा था एक्टर, सीने पर था चाकू का घाव 
लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (LAPD) के अनुसार, 3 जून को 911 पर एक आपातकालीन कॉल मिलने के बाद पुलिस टीम जेम्स हैंडी के घर पहुंची। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर हत्या की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को 81 वर्षीय अभिनेता घर के सामने गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उनके सीने पर चाकू का घाव था।

एक्टर ने अस्पताल में तोड़ा दम, गर्लफ्रेंड के बेटे पर आरोप
पैरामेडिक्स ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी माइकल ग्लेडहिल, हैंडी की गर्लफ्रेंड का बेटा है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले से जुड़ी किसी भी जानकारी रखने वाले लोगों से आगे आने की अपील की है। गुमनाम रूप से सूचना देने के लिए क्राइम स्टॉपर्स की सहायता भी ली जा सकती है।

जेम्स हैंडी का करियर और अहम भूमिकाएं 
जेम्स हैंडी का हॉलीवुड में लंबा और सफल करियर रहा। उन्होंने 'जुमांजी', 'अराक्नोफोबिया', 'अनब्रेकेबल', 'लोगन' समेत कई फिल्मों और 'NYPD ब्लू', 'एलियास', 'NCIS: लॉस एंजिल्स', 'क्रिमिनल माइंड्स' जैसे लोकप्रिय टीवी शो में काम किया था। वह आखिरी बार 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' में नजर आए थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!