अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार: जम्मू से यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, भारी बारिश और लैंडस्लाइड की चेतावनी

Edited By Updated: 08 Aug, 2026 11:22 AM

weather hits amarnath yatra pilgrimage from jammu temporarily suspended

खराब मौसम, अगले कुछ दिनों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी और यात्रियों की संख्या में आई कमी के चलते आज जम्मू से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया है। अधिकारियों ने बताया कि...

जम्मू : खराब मौसम, अगले कुछ दिनों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी और यात्रियों की संख्या में आई कमी के चलते आज जम्मू से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन मौसम तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति के आधार पर श्रद्धालुओं की आवाजाही की समीक्षा करेगा। 3 जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ की गुफा के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train Assault: मुंबई लोकल ट्रेन में महिला से बदसलूकी और बेल्ट से धमकी देने वाला गिरफ्तार

स्थानीय मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा है साथ ही अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के हल्की से मध्यम बारिश के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी रहा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!