Jharkhand student protest : तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर अड़े देवेंद्र नाथ, पुलिस ने रोका, भड़के छात्र

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 01:55 PM

jharkhand student protest devendra nath insists on participating in the tiranga

झारखंड के रांची में परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर विरोध कर रहे लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान 14 दिनों से अनशन कर रहे देवेंद्र महतो ने दावा किया कि पुलिस उन्हें मार्च में शामिल नहीं होने दे रही है। इस लेकर कर छात्र संगठन ने कड़ी नाराजगी...

रांची: झारखंड के रांची में परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर विरोध कर रहे लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान 14 दिनों से अनशन कर रहे देवेंद्र महतो ने दावा किया कि पुलिस उन्हें मार्च में शामिल नहीं होने दे रही है। इस लेकर कर छात्र संगठन ने कड़ी नाराजगी जताई है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हांलाकि पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर छात्र संगठनों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र नाथ महतो तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। देवेंद्र नाथ महतो पिछले दिनों से छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनके समर्थकों का आरोप है कि पुलिस ने आंदोलन के दौरान उनके साथ सख्ती की। वहीं, पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

घटना के बाद छात्र नेताओं और समर्थकों में नाराजगी है। समर्थकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करने की मांग की है। फिलहाल देवेंद्र नाथ महतो का इलाज रांची के सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!