Jharkhand: रांची में दर्दनाक हादसा, बिजली गिरने से चार लोगों की मौत...कई लोग झुलसे

Edited By Updated: 30 Jul, 2024 09:06 PM

jharkhand tragic accident in ranchi four people died due to lightning

झारखंड की राजधानी रांची में मंगलावर को आसमानी बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मांडर थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के दौरान 8 किसानों पर बिजली गिरी

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में मंगलावर को आसमानी बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मांडर थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के दौरान 8 किसानों पर बिजली गिरी, जिसमें 4 की मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो को गंभीर हालत में रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।

रांची जिला में मांडर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मंगलवार दोपहर को वज्रपात की घटना में करीब आठ लोग झुलस गए। इन सभी को मांडर स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बसकी गांव निवासी नीरज उरांव (36 वर्ष), कैम्बो गांव निवासी सलमून एक्का (पिता स्व: संजय एक्का 22 वर्ष) और रातू तिलता के रहने वाले राजेश उरांव (20 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं कैम्बो के अभिनाश लोहरा (पिता निलमोहन लोहरा 16 वर्ष), लक्षण उरांव (पिता बिरसा उरांव 22 वर्ष), धनिया उराईन (पति मुखिया उरांव 45 वर्ष) और रोशनी तिग्गा (पिता हरबू उरांव) गंभीर रूप से झुलसे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!