तमिलनाडु विधान सभा में जोसेफ विजय ने जीता विश्वास मत, TVK के पक्ष में 144 विधायकों ने किया मतदान

Edited By Updated: 13 May, 2026 12:55 PM

joseph vijay ganó la votación de confianza en la asamblea con 144 diputados vot

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। सरकार को कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) और एस.पी. वेलुमणि एवं सी.वी. षणमुगम के नेतृत्व वाले...

 नेशनल डेस्क: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। सरकार को कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) और एस.पी. वेलुमणि एवं सी.वी. षणमुगम के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के बागी गुट का समर्थन मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सभी दलों के विधायकों ने चर्चा में भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने मतों के विभाजन के बाद परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया, जबकि 22 विधायकों ने इसका विरोध किया। 

पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित पांच विधायक तटस्थ रहे। मुख्य विपक्षी दल द्रविड मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने मतदान से पहले ही सदन से बहिर्गमन किया। अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) से निष्कासित विधायक एस. कामराज ने भी सरकार के पक्ष में मतदान किया। विश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विजय ने विपक्ष द्वारा लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स-ट्रेडिंग) के आरोपों को खारिज कर दिया। 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार "घोड़े जैसी रफ्तार" (हॉर्स-स्पीड) से काम करना चाहती है और खरीद-फरोख्त में विश्वास नहीं रखती। मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार हमेशा धर्मनिरपेक्ष रहेगी और पिछली सरकारों द्वारा शुरू की गई जनहितकारी योजनाओं को जारी रखेगी। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!