Edited By Radhika,Updated: 20 May, 2026 11:58 AM

हाल ही में देश के दो अलग-अलग हिस्सों (ग्रेटर नोएडा और भोपाल) से आई महिलाओं की संदिग्ध मौत की खबरों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इन दुखद घटनाओं पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लड़कियों को बड़ी सलाह दी है। कंगना ने अपने बयान में कहा कि "कई...
नेशनल डेस्क: हाल ही में देश के दो अलग-अलग हिस्सों (ग्रेटर नोएडा और भोपाल) से आई महिलाओं की संदिग्ध मौत की खबरों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इन दुखद घटनाओं पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लड़कियों को बड़ी सलाह दी है। कंगना ने अपने बयान में कहा कि "कई पढ़ी-लिखी लड़कियां किसी बड़ी अनहोनी से पहले अपने माता-पिता से उस घुटनभरे माहौल से बाहर निकालने की गुहार लगाती हैं। लेकिन हमारे भारतीय समाज की यह कड़वी सच्चाई है कि बेटियों की शादी के बाद उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।"
अपनी जिंदगी खुद बनाने का दिया संदेश
कंगना ने लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि अपने फैसले खुद लें। किसी कि न सुने। आपका करियर और आपकी पहचान किसी भी पुरुष या शादी से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। जब तक आप आर्थिक और मानसिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर न हो जाएं, तब तक शादी का फैसला न लें। आपको बचाने कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आएगा। आप खुद क्या हैं और क्या करती हैं, यह इस बात से ज़्यादा मायने रखता है कि आपकी शादी किससे हुई है। अपनी जिंदगी के फैसले खुद लें।