कम नहीं हुई कंगना रनौत की मुश्किलें, मानहानि मामले में इस दिन मुंबई की अदालत में पेश होंगी एक्ट्रेस

Edited By Updated: 28 Jun, 2022 05:02 PM

kangana ranaut defamation case javed akhtar mumbai

अभिनेत्री कंगना रनौत, बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में चार जुलाई को यहां मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगी। अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में सोमवार को जब मामला सुनवाई के लिए पेश किया गया

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत, बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में चार जुलाई को यहां मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगी।  धेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में सोमवार को जब मामले की सुनवाई के लिए पेश किया गया तब कंगना रनौत के वकील ने अभिनेत्री को पेशी से छूट प्रदान करने की अनुमति मांगी थी जिसके बाद अदालत ने रनौत के वकीलों को मामले से संबंधित लिखित दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया और कहा कि आरोपी को सुनवाई की अगली तारीख (4 जुलाई) को पेश होना पड़ेगा। 
 

रनौत के वकील द्वारा दस्तावेज सौंपने के बाद अदालत ने उस दिन के लिए पेशी से छूट प्रदान की। अदालत ने अगली सुनवाई तक रनौत के विरुद्ध वारंट जारी करने की अनुमति मांगने वाली याचिका पर सुनवाई को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अख्तर (76) ने नवंबर 2020 में अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि रनौत ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए थे, जिससे कथित तौर पर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!