मालवीय नगर हादसे से लें सबक, होटल में जानें से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Edited By Updated: 03 Jun, 2026 06:33 PM

keep these points in mind before going to a hotel

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की एक तंग गली में स्थित एक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें वे विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनके बीमार रिश्तेदारों का पास के अस्पतालों में इलाज चल रहा था।

नेशनल डेस्क : दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की एक तंग गली में स्थित एक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें वे विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनके बीमार रिश्तेदारों का पास के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। मालवीय नगर के हौज रानी स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी और देखते ही देखते फैल गई, जिससे लोग स्तब्ध रह गए। कई स्थानीय लोगों सहित बचावकर्मी पांच मंजिला संकरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंचे। 

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 40 लोगों को इमारत से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार की 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' नीति के तहत होटल को केवल छह कमरों की अनुमति थी, लेकिन वह 25 कमरे का उपयोग कर रहा था। तहखाने में भी कमरे बनाए गए थे।

इस तरह के हादसों से हमें कई कुछ सीखने को मिलता है। हम कभी भी परिवार के साथ कहीं बाहर रुकते हैं तो हमारी जिम्मेदारी बनती है 2 मिनट निकालकर होटल की पूरी जांच पड़ताल कर लें। आमतौर पर हम इन बातों का ध्यान नहीं देते, लेकिन यही गलतियां हमारे लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। 

आग लगने पर इन बातों का रखें ध्यान

कभी भी लिफ्ट की इस्तेाल न करें।
अपनी नाक और मुंह को गीले कपड़े से ढक लें।
कभी भी खड़े होकर या भागकर न जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!