Edited By Parveen Kumar,Updated: 25 Jul, 2026 04:38 PM

राजस्थान के उदयपुर में एक होटल की खिड़की से एक बच्ची गलती से पिछोला झील में गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बच्ची की पहचान दो साल धीमही के रूप में हुई है जो अपने माता-पिता के साथ पिछोला झील के किनारे जगत निवास होटल...
नेशनल डेस्क : राजस्थान के उदयपुर में एक होटल की खिड़की से एक बच्ची गलती से पिछोला झील में गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बच्ची की पहचान दो साल धीमही के रूप में हुई है जो अपने माता-पिता के साथ पिछोला झील के किनारे जगत निवास होटल में ठहरी थी।
पुलिस का कहना है कि नयी दिल्ली के फतेहपुर बेरी के सोनू सिंह तंवर (34) अपनी पत्नी डॉ. मोनिका (29) और अपनी बेटी धीमही के साथ उदयपुर आए थे। पुलिस ने कहा, ''शनिवार सुबह यह परिवार नाश्ते के लिए होटल की दूसरी मंज़िल पर बने रेस्टोरेंट में गया था। जैसे ही माता-पिता नाश्ता लेने के लिए बढ़े, बच्ची पिछोला झील की ओर खुलने वाली पारंपरिक खिड़की से फिसलकर पानी में गिर गई।''
पुलिस के अनुसार होटल के कर्मचारी और वहां मौजूद अन्य लोग बच्ची को बचाने के लिए दौड़े और उसे झील से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि बच्ची को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच चल रही है।