Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 May, 2026 03:09 PM

kidney Disease Symptoms: हमारे शरीर के अंदर मौजूद दो छोटे से अंग किडनी जो हमारे शरीर के सबसे बड़े 'फिल्ट्रेशन प्लांट' हैं। दिन-रात बिना थके काम करने वाली किडनी न केवल खून को साफ करती है, बल्कि शरीर से Toxins को भी बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को...
kidney Disease Symptoms: हमारे शरीर के अंदर मौजूद दो छोटे से अंग किडनी जो हमारे शरीर के सबसे बड़े 'फिल्ट्रेशन प्लांट' हैं। दिन-रात बिना थके काम करने वाली किडनी न केवल खून को साफ करती है, बल्कि शरीर से Toxins को भी बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
चौंकाने वाली बात यह है कि किडनी की बीमारी एक 'silent killer' की तरह काम करती है। इसके शुरुआती लक्षण इतने मामूली होते हैं कि लोग इन्हें थकान या सामान्य कमजोरी समझकर टाल देते हैं, और जब तक असल समस्या सामने आती है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है।
क्या है किडनी की बीमारी और क्यों है खतरनाक?
मेडिकल भाषा में इसे क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) कहा जाता है। यह कोई रातों-रात होने वाली समस्या नहीं है, बल्कि एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें किडनी धीरे-धीरे अपनी कार्यक्षमता खोने लगती है। जब किडनी फिल्टर करना बंद कर देती है, तो शरीर के अंदर गंदगी जमा होने लगती है, जो आगे चलकर शरीर के अन्य अंगों के लिए भी खतरा पैदा कर देती है।
इन Symptoms को पहचानें और सतर्क रहें
किडनी में खराबी आने पर शरीर हमें कई तरह से चेतावनी देता है। सबसे पहला लक्षण अक्सर बेवजह की थकान और कमजोरी के रूप में दिखता है। दरअसल, किडनी खराब होने पर खून की कमी होने लगती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है और आप हर वक्त थका हुआ महसूस करते हैं। इसके साथ ही, नींद में परेशानी आना भी एक बड़ा संकेत है, क्योंकि रक्त में जमा टॉक्सिन्स आपको चैन से सोने नहीं देते।
त्वचा का रूखापन
आपकी त्वचा का रूखापन और लगातार खुजली होना भी किडनी की फिल्टरिंग क्षमता में कमी और मिनरल्स के बिगड़ते संतुलन को दर्शाता है। पेशाब से जुड़ी समस्याओं पर तो विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपको रात में बार-बार पेशाब आता है, पेशाब का रंग असामान्य है, या फिर पेशाब में झाग बन रहा है, तो समझ लीजिए कि किडनी से प्रोटीन लीक हो रहा है। पेशाब में खून आना तो एक बेहद गंभीर चेतावनी है, जिसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
आंखों के नीचे सूजन
इसके अलावा, अगर आप सुबह उठते ही अपनी आंखों के नीचे सूजन देखते हैं या आपके पैरों और टखनों में भारीपन और सूजन रहती है, तो यह संकेत है कि आपकी किडनी शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी बाहर नहीं निकाल पा रही है। भूख में अचानक कमी आना और मांसपेशियों में बार-बार होने वाली ऐंठन भी कैल्शियम और फास्फोरस के असंतुलन की ओर इशारा करती है, जो किडनी डैमेज का सीधा परिणाम हो सकता है।