Gold Rate Today : लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें 22 कैरेट 100 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 11:13 AM

know the latest rate of 22 carat 100 grams gold

देशभर में सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 2 मार्च 2026 के बाद से गोल्ड के रेट लगातार कम हो रहे हैं। आज 24 कैरेट सोना 163 रुपये सस्ता होकर 16,288 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया। 22 और 18 कैरेट सोने के दाम में भी कमी आई है। वहीं...

नेशनल डेस्क : देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज फिर सोने के भाव कम हुए हैं और यह लगातार चौथा दिन है जब सोना सस्ता हुआ है। 2 मार्च 2026 के बाद से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इन चार दिनों में सोने के दाम में काफी कमी दर्ज की गई है, जिससे बाजार में खरीदारों को कुछ राहत मिली है। खास तौर पर निवेश और शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदने वालों के लिए यह समय फायदेमंद माना जा रहा है।

24 कैरेट सोने के दाम में गिरावट

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति ग्राम 163 रुपये की कमी दर्ज की गई है। इसके बाद इसका भाव 16,288 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। इससे पहले 5 मार्च को 24 कैरेट सोना 16,451 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बिक रहा था।

  • 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,304 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद इसका भाव 1,30,304 रुपये हो गया है।
  • 10 ग्राम सोना 1,630 रुपये सस्ता होकर 1,62,880 रुपये का हो गया है।
  • वहीं 100 ग्राम सोने की कीमत में 16,300 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और इसका भाव अब 16,28,800 रुपये के आसपास है।

पिछले कुछ दिनों में आई लगातार गिरावट के कारण बाजार में सोने की खरीदारी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें - वीडियो पर 50,000 Views आने पर YouTube कितना पैसा देता है? जाने चौंका देने वाले Facts

22 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता

24 कैरेट के साथ-साथ 22 कैरेट सोने की कीमत में भी अच्छी गिरावट देखी गई है। घरेलू बाजार में 22 कैरेट सोने के रेट में प्रति ग्राम 150 रुपये की कमी आई है।

  • 8 ग्राम सोना 1,200 रुपये सस्ता हुआ है।
  • 10 ग्राम की कीमत में 1,500 रुपये की गिरावट आई है।
  • वहीं 100 ग्राम सोने के दाम में 15,000 रुपये तक की कमी दर्ज की गई है।

अब 22 कैरेट सोने की कीमत 14,930 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। इसके हिसाब से 8 ग्राम सोने का भाव 1,19,440 रुपये, 10 ग्राम का भाव 1,49,300 रुपये और 100 ग्राम का भाव लगभग 14,93,000 रुपये है।

18 कैरेट सोने के भाव में भी कमी

सोने के तीसरे प्रमुख सेगमेंट 18 कैरेट में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें प्रति ग्राम 122 रुपये की कमी आई है। अब 18 कैरेट सोने की कीमत 12,216 रुपये प्रति ग्राम हो गई है, जबकि इससे पहले इसका भाव 12,338 रुपये प्रति ग्राम था।

  • 8 ग्राम सोना 976 रुपये सस्ता होकर 97,728 रुपये पर आ गया है।
  • 10 ग्राम सोना 1,220 रुपये कम होकर 1,22,160 रुपये का हो गया है।
  • 100 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत में 12,200 रुपये की कमी आई है और इसका भाव अब करीब 12,21,600 रुपये है।

देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

दिल्ली 

  • 24 कैरेट सोना: 16,302 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 14,944 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 12,230 रुपये प्रति ग्राम

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे 

  • 24 कैरेट सोना: 16,287 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 14,929 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 12,215 रुपये प्रति ग्राम

चेन्नई 

  • 24 कैरेट सोना: 16,494 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 15,119 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 13,038 रुपये प्रति ग्राम

वडोदरा और अहमदाबाद 

  • 24 कैरेट सोना: 16,292 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 14,934 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 12,220 रुपये प्रति ग्राम

चांदी की कीमत में भी हल्की गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मामूली कमी देखी गई है। आज भारत में चांदी की कीमत 284.90 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,84,900 रुपये के आसपास है। कल की तुलना में चांदी के दाम में प्रति ग्राम लगभग 0.10 रुपये और प्रति किलोग्राम करीब 100 रुपये की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत लगभग 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव कुछ ज्यादा है और यहां यह लगभग 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रही है।

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और निवेश के बदलते रुझान की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक हालात के आधार पर सोने के दाम फिर बदल सकते हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!