Good News: होली से पहले खुशियों के रंगों में रंगी दिल्ली की बेटियां, रेखा गुप्ता सरकार ने दिया 100 करोड़ का गिफ्ट

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 12:32 PM

cm rekha gupta gave a gift of rs 100 crore to the daughters of delhi

दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। होली से पहले दिल्ली की बेटियों को 100 करोड़ रुपए का गिफ्ट दिया गया है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में चार क्रांतिकारी योजनाओं की औपचारिक शुरुआत की...

Delhi Govt Holi Gift : दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। होली से पहले दिल्ली की बेटियों को 100 करोड़ रुपए का गिफ्ट दिया गया है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में चार क्रांतिकारी योजनाओं की औपचारिक शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से 'नारी शक्ति' को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आइए जानते हैं कि कौन सी योजनाओं की शुरुआत की गई है।

<

>

बेटियों और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान:

  • करोड़ों की सीधी मदद: शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली की 40,642 बेटियों के खातों में लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी गई है।
  • लखपति बिटिया योजना: सरकार ने 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' को जमीन पर उतार दिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें।
  • सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड: सार्वजनिक परिवहन को महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' लॉन्च किया गया है। इसके तहत अब महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।
  • मुफ्त रसोई गैस का उपहार: होली के उल्लास को दोगुना करने के लिए महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए करीब 129 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

राष्ट्रपति द्वारा इन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत दिल्ली की महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!