लालू पर फिर लगे गंभीर आरोप, जमीन के बदले बनाया दो को बनाया मंत्री

Edited By ,Updated: 27 Apr, 2017 05:46 PM

lalu made kanti singh instead of land union minister  sushil

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ...

पटना : बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जमीन के बदले मंत्री बनवाने के मामले में नया खुलासा करते हुये आज कहा कि यादव ने केन्द्र की तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में राजद के कोटे से मंत्री बनवाने के एवज में पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुनाथ झा के बाद  कांति सिंह से भी पटना में लगभग 25 करोड़ रुपये की जमीन उन्होंने अपनी पत्नी  राबड़ी देवी के नाम करवा ली।

मोदी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राजद अध्यक्ष लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के नाम पर कांति सिंह, उनके पति केशव प्रसाद सिंह और पुत्र ऋषि कुमार से जमीन लिखवाने से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए कहा कि लालू यादव ने वर्ष 2004-2009 में संप्रग सरकार में रेल मंत्री के पद पर रहते हुए पार्टी के कोटे से रघुनाथ झा के अलावा कांति सिंह को केन्द्र में मंत्री बनवाने के लिए 95 डिसमिल जमीन देनी पड़ी।

कांति सिंह, उनके पति और पुत्र को 13 मार्च 2006 को राजद अध्यक्ष की पत्नी राबड़ी देवी के नाम 95 डिसमिल (30 कट्टा) जमीन लिखनी पड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की स्थिति में सुधार करने की बजाय अपने परिवार को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने में ही लगे रहे। समाजिक न्याय का ढिंढोरा  पीट कर लालू प्रसाद ने केवल गरीबों का पैसा लूटा है। उन्होंने कहा कि मदद करने के बदले में रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद ने गरीब और बेसहारों के साथ अन्याय किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!