Edited By Parveen Kumar,Updated: 26 Mar, 2024 09:07 PM
लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है।
नेशनल डेस्क : लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से कंगना रनौत मिलने पहुंची है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कंगना को हिमाचल के मंडी उम्मीदवार घोषित किया है।