LPG Cylinder Delivery: एक गैस सिलेंडर से डिलीवरी बॉय और एजेंसी की कितनी होती है कमाई? जानिए पूरा हिसाब

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 12:40 PM

lpg cylinder gas delivery lpg commission gas agency income delivery boy salary

LPG Cylinder Delivery: देशभर में हर घर की जरूरत बन गई LPG Cylinder के दाम में जहां पिछले दिनों लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई वहीं क्या आप जानते है जिस सिलेंडर की डिलीवरी उनके घर तक होती है, उससे डिलीवरी करने वाले कर्मचारी और गैस एजेंसी को आखिर कितना...

LPG Cylinder Delivery: देशभर में हर घर की जरूरत बन गई LPG Cylinder के दाम में जहां पिछले दिनों लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई वहीं क्या आप जानते है जिस सिलेंडर की डिलीवरी उनके घर तक होती है, उससे डिलीवरी करने वाले कर्मचारी और गैस एजेंसी को आखिर कितना फायदा मिलता है। आइए समझते हैं पूरी कैलकुलेशन।

हर सिलेंडर पर कितना मिलता है डिलीवरी चार्ज?
गैस सिलेंडर घर तक पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मचारियों को आमतौर पर प्रति सिलेंडर कमीशन दिया जाता है। यह राशि क्षेत्र और एजेंसी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, लेकिन सामान्य तौर पर एक सिलेंडर की डिलीवरी पर करीब 20 से 30 रुपये तक मिलते हैं। यदि कोई कर्मचारी एक दिन में ज्यादा सिलेंडर पहुंचाता है तो उसकी कमाई भी उसी अनुपात में बढ़ जाती है।

सैलरी और कुल आय
अधिकांश गैस एजेंसियां डिलीवरी स्टाफ को एक निश्चित मासिक वेतन भी देती हैं। यह बेसिक सैलरी आमतौर पर 5 हजार से 10 हजार रुपये के बीच होती है। इसके अलावा प्रति सिलेंडर मिलने वाला कमीशन अलग से जुड़ता है। कमीशन और वेतन को मिलाकर कई डिलीवरी कर्मचारी महीने में लगभग 15 हजार से 25 हजार रुपये तक की आय  लेते हैं। बड़े शहरों और ज्यादा मांग वाले इलाकों में यह कमाई और अधिक भी हो सकती है।

औसतन एक डिलीवरी कर्मचारी रोजाना 25 से 40 गैस सिलेंडर तक ग्राहकों के घर पहुंचाता है। ऐसे में प्रतिदिन उसकी आय लगभग 700 से 1000 रुपये तक पहुंच सकती है, जो डिलीवरी संख्या और कमीशन दर पर निर्भर करती है।

क्या ग्राहकों को अतिरिक्त पैसे देने होते हैं?
गैस सिलेंडर की जो कीमत ग्राहक बिल में चुकाते हैं, उसमें डिलीवरी से जुड़ा खर्च पहले से शामिल रहता है। इसलिए नियमों के अनुसार ग्राहक पर कोई अतिरिक्त भुगतान करने की बाध्यता नहीं होती। हालांकि कई लोग अपनी इच्छा से डिलीवरी कर्मचारी को 20 से 50 रुपये तक टिप दे देते हैं। यह पूरी तरह स्वैच्छिक होता है।

गैस एजेंसी को कितना मिलता है कमीशन?
एलपीजी सिलेंडर बेचने वाली गैस एजेंसियों को भी प्रत्येक सिलेंडर पर निश्चित कमीशन दिया जाता है। घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम के एक स्टैंडर्ड सिलेंडर पर एजेंसी को लगभग 73 रुपये से अधिक का कमीशन मिल सकता है। यह राशि तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित की जाती है।

छोटे सिलेंडर पर कम होता है कमीशन
5 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर एजेंसी की कमाई अपेक्षाकृत कम रहती है। ऐसे छोटे सिलेंडर पर एजेंसी को लगभग 36 रुपये के आसपास कमीशन मिल सकता है, जो बड़े सिलेंडर की तुलना में लगभग आधा है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!