15 शादियां, सुहागरात और चार बच्चों के बावजूद इस महिला की 'क्राइम स्टोरी' पढ़ रह जाएंगे दंग

Edited By Updated: 24 May, 2022 04:39 PM

madhya pradesh bhopal mother seema khan fraud marriage

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक लुटेरी दुल्हन का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कभी रिया, पूजा, रीना और सुल्ताना बन कर लोगों की दुनिया में आग लगाने वाली असली नाम की महिला सीमा खान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई। वहीं इस दौरान सीमा ने लोगों को...

भोपाल:मध्य प्रदेश के भोपाल में एक लुटेरी दुल्हन का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कभी रिया, पूजा, रीना और सुल्ताना बन कर लोगों की दुनिया में आग लगाने वाली असली नाम की महिला सीमा खान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई। वहीं इस दौरान सीमा ने लोगों को लुटने वाले प्लान में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

पुलिस के अनुसार , यह लुटेरी दुल्हन सीमा खान पहले लोगों से शादी करती और फिर सुहागरात मनाती और दो-चार दिन में कोई बहाना बनाकर वहां से पैसे और गहने लेकर चपत हो जाती ऐसी एक बार नहीं ब्लकि दर्जनों बार हुआ। इतना ही नहीं इस महिला के चार बच्चे भी हैं। 

भोपाल के बुधवारा इलाके से क्राइम ब्रांच की टीम ने दो साल से फरार चल रही सीमा खान को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अब सीमा के गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है।  बता दें कि पुलिस ने तलैया स्थित घर से मंगलवार की सुबह सीमा खान को गिरफ्तार किया है। मामले में क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी ने बताया कि लुटेरी दुल्हन गिरोह के साथ मिलकर अब तक न जाने कितने लोगों से लाखों रुपए लेकर शादी रचा चुकी है। शादी करने के बाद, सुहागरात के बाद कुछ दिन तक ससुराल में रहती थी, फिर परिवार में किसी के बीमार होने का बहाना बनाकर माल समेटकर वहां रफू चक्कर हो जाती थी।  

इस लुटेरी दुल्हन का उस समय खुलासा हुआ जह कालापीपल मंडी निवासी कांताप्रसाद के साध यह घना हुई दरअसल, कांताप्रसाद ने दो साल पहले इस मामले की शिकायत की थी। तब से क्राइम ब्रांच को इस लुटेरी दुल्हन पूजा उर्फ रिया उर्फ रीना उर्फ सुल्ताना की तलाश थी। तब इस लुटेरी दुल्हन ने दलाल दिनेश पांडे नाम के युवक के जरिए 85 हजार रुपए लेकर कांताप्रसाद से पूजा उर्फ रिया बनकर शादी की थी।

  वहीं, गिरफ्तारी के बाद सीमा खान इतनी बेखौफ नजर आई जैसे कि उसे जेल जाने में कोई शर्म नहीं है। पुलिस ने कहा कि सीमा से अभी पूछताछ की जाएगी। उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। साथ ही गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!