Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 Jul, 2026 07:25 AM

ओडिशा के गंजाम जिले से एक रूह कंपा देने वाली और पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 57 वर्षीय शिक्षक पिता को अपनी ही सगी बेटी का सालों तक यौन उत्पीड़न (यौन शोषण) करने के संगीन आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Father Arrested For Exploiting Daughter : ओडिशा के गंजाम जिले से एक रूह कंपा देने वाली और पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 57 वर्षीय शिक्षक पिता को अपनी ही सगी बेटी का सालों तक यौन उत्पीड़न (यौन शोषण) करने के संगीन आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिता की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 22 वर्षीय विवाहित बेटी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को आग लगा ली जिससे वह 75 फीसदी तक झुलस गई है।
पुलिस के अनुसार शिक्षक ने बेटी के विवाह के बाद भी उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने बताया कि 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने ससुराल में खुद को आग लगा ली थी जिससे वह 75 प्रतिशत तक झुलस गई। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए भुवनेश्वर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बेरहामपुर) आलोक जेना ने बताया, यौन शोषण का यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अपना बयान दर्ज कराते हुए अपने पिता और दो अन्य लोगों के नामों का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें: सीनेट उम्मीदवार की Ex-Girlfriend ने खोले बेडरूम के डर्टी सीक्रेट, कहा- मेरे मना करने पर भी बार-बार...
शुरुआती सबूतों के आधार पर आरोपी पिता को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पिता शादी के पहले से ही उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था और विवाह संपन्न होने के बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं। आत्मघाती कदम उठाने के तात्कालिक कारणों पर जेना ने बताया कि आरोपी पिता ने पीड़िता के ससुर से 10 लाख का कर्ज लिया था जिसे वह लौटा नहीं पा रहा था।
उन्होंने बताया जब ससुर ने अपनी बहू से अपने पिता से पैसे वापस मांगने को कहा तो आरोपी पिता ने पैसे देने के बजाय अपनी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी।इस मानसिक प्रताड़ना और धमकी से तंग आकर विवाहिता ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। उन्होंने कहा, जांच के लिए दो मोबाइल फोन ज़ब्त किए गए एक पिता का और दूसरा पीड़िता का। उन्होंने यह भी बताया कि निमाखंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।