रायसेन में फिर काल बना वो गड्ढा: मोजमपुरा में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, 3 साल पहले भी डूबे थे 4 बच्चे

Edited By Updated: 17 May, 2026 12:30 PM

madhya pradesh two minor students drowned in a pond like pit in raisen

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के ग्राम मोजमपुरा में एक खेत में बने गहरे गड्ढे में नहाने गए 10वीं के दो नाबालिग छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह वही कुख्यात गड्ढा है जिसमें...

Raisen Mandideep Drowning Case: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के ग्राम मोजमपुरा में एक खेत में बने गहरे गड्ढे में नहाने गए 10वीं के दो नाबालिग छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह वही कुख्यात गड्ढा है जिसमें तीन साल पहले यानी साल 2023 में भी चार बच्चों की डूबकर जान चली गई थी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम मंडीदीप के पास ग्राम मोजमपुरा में हुई जहां खेत में बने एक गहरे गड्ढे में दोनों नाबालिग नहाने उतरे थे। इस मौके पर मंडीदीप के थानाप्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार शाम मंडीदीप निवासी कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले दो दोस्त अमन बाल्मीकि (15) और जय नागले (14) मोजमपुरा की ओर बाइक से घूमने गए थे। 

यह भी पढ़ें: The Burning Train: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

उन्होंने कहा कि वहां सड़क किनारे एक खेत के गड्ढे में पानी भरा देखकर दोनों नहाने के लिए उसमें उतर गए और डूब गए। त्रिपाठी ने बताया कि राहगीरों को गड्ढे के किनारे एक बाइक और कपड़े दिखे तो उन्होंने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन गड्ढे में पानी ज्यादा होने से दोनों के शव नहीं मिले। 

यह भी पढ़ें: पानीपुरी के शौकीनों के उड़े होश: महिला का दावा- प्लेट में पहले निकला बाल, फिर आलू-मसाले से निकली 'हड्डी

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय रायसेन से बचाव दल को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि देर रात करीब 2 बजे दोनों के शवों को निकाला गया और रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं त्रिपाठी ने बताया साल 2023 में इसी गड्ढे में 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि तब खेत मालिक के खिलाफ एक मामला दर्ज करके गड्ढे को चारों ओर से तार से घेर दिया गया था लेकिन कुछ महीने पहले ही अज्ञात चोर तार चुरा ले गए थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!