श्रीलंकन एयरलाइंस में करोड़ों का घोटाला ! चेन्नई कार्यालय में चला डबल गेम, Airlines ने भारतीय एजेंसियों से मांगी मदद

Edited By Updated: 17 May, 2026 03:52 PM

srilankan airlines accuses indian staff at chennai office of 2 2 crores fraud

श्रीलंकन ​​एयरलाइंस ने चेन्नई कार्यालय में करोड़ों रुपये के कथित गबन का खुलासा किया है। कंपनी के अनुसार कुछ भारतीय कर्मचारियों ने बिल, भुगतान रिकॉर्ड और हस्ताक्षरों में हेरफेर कर करीब 2.2 करोड़ रुपये का घोटाला किया। मामले की जांच भारतीय एजेंसियां कर...

International Desk:श्रीलंकन एयरलाइंस ने अपने चेन्नई कार्यालय में कार्यरत कुछ भारतीय कर्मचारियों पर करीब 2.2 करोड़ रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगाया है। कंपनी के अनुसार यह कथित धोखाधड़ी वित्त विभाग में की गई, जहां बिल, भुगतान विवरण और हस्ताक्षरों में हेरफेर कर रकम का दुरुपयोग किया गया। एयरलाइन ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि यह वित्तीय अनियमितता एक निश्चित अवधि के दौरान हुई, हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह गबन कितने समय तक चलता रहा।

 

कंपनी के मुताबिक कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से भुगतान रिकॉर्ड बदले, दस्तावेजों में हेरफेर किया और हस्ताक्षरों का गलत इस्तेमाल कर धनराशि निकाल ली। मामला सामने आने के बाद एयरलाइन प्रबंधन ने भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संपर्क किया है। SriLankan Airlines ने कहा कि मामले की जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में कितने कर्मचारी शामिल हैं।

 

कंपनी ने एक अलग साइबर धोखाधड़ी की घटना का भी जिक्र किया। बयान के अनुसार ईमेल अकाउंट हैक होने की वजह से संयुक्त अरब अमीरात में एक सेवा प्रदाता को गलत भुगतान कर दिया गया। इससे एयरलाइन के साइबर सुरक्षा प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। राष्ट्रीय विमानन कंपनी होने के कारण यह मामला Sri Lanka और India दोनों में चर्चा का विषय बन गया है। वित्तीय गड़बड़ी और साइबर सुरक्षा खामियों ने एयरलाइन की आंतरिक निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!