महाराष्ट्रः कांग्रेस विधायक निर्मला गावित ने दिया इस्तीफा, शिवसेना में होंगी शामिल

Edited By Updated: 20 Aug, 2019 10:27 PM

maharashtra congress mla nirmala gavit resigns will join shiv sena

महाराष्ट्र के इगतपुरी से कांग्रेस विधायक निर्मला गावित ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को इस्तीफा सौंपा। जानकारी के अनुसार वह शिवसेना में शामिल होंगी...

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के इगतपुरी से कांग्रेस विधायक निर्मला गावित ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को इस्तीफा सौंपा। जानकारी के अनुसार वह शिवसेना में शामिल होंगी।
PunjabKesari
नासिक जिले के इगतपुरी विधानसभा क्षेत्र से एक दशक से अधिक समय से विधायक निर्मला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणिकराव गावित की बेटी हैं, जिन्होंने नंदूरबार लोकसभा सीट का लगातार नौ बार प्रतिनिधित्व किया है।

कांग्रेस विधायक की सहयोगी ने बताया कि वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के यहां स्थित आवास पर मंगलवार को मिलेंगी और आधिकारिक रूप से पार्टी (शिवसेना) में शामिल होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘बदले हुए परिदृश्य में निर्मला गावित ने शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है...।''

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!