हो गया पल्टीबाजी के धुरंधर चाचा जी का इस्तीफा, बनने चले थे सियासत के खलीफा..., रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर तंज

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 07:46 PM

chachaji the of flip flops has resigned was trying to become the

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसके साथ ही प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में संभावित नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश पर जमकर...

नेशनल डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसके साथ ही प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में संभावित नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा आखिरकार हो ही गया पल्टीबाजी के धुरंधर हमारे चाचा जी का इस्तीफ़ा , बनने चले थे सियासत के खलीफा, बेबसी में खुद ही सुपुर्द कर आए राज्यपाल महोदय को अपनी सियासी पारी के पटाक्षेप का लिफाफा ..
 


बड़े अफ़सोस की बात है , चाचा जी के गम में सच्चे दिल से नहीं कोई उनके साथ है , ऊपर से जो भी दिखता उनके साथ है , हकीकत में वही चाचा जी पर लगाए बैठा घात है  ज्यादा क्या कहूं .. बस इतना ही काफी है झूठी शेखी बघारने वाले चाचा जी की ऊंची उड़ान के अरमान आंसूओं में बह गए , चाचा जी के पर उनके ही अपने कहे जाने वाले सियासी बहेलिए क़तर गए ।

आप को बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री कुमार ने आज बिहार के राज्यपाल सैयद अता हुसैन को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है। कुमार के साथ आज दोपहर बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोकभवन गए थे। इससे पहले कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रम में संविधान के निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इससे पहले श्री कुमार ने मुख्य सचिवालय भवन में आज सुबह आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी मंत्रियों और अधिकारियों को धन्यवाद दिया था।

कुमार के इस्तीफे के बाद आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों की अलग-अलग विधायक दल की बैठक हो रही है, जिसमे सभी दलों के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संयुक्त विधायक दल की बैठक में गठबंधन के नेता का चुनाव किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री कुमार के पद छोड़ने के साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने की संभावना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!