Edited By Anu Malhotra,Updated: 24 Aug, 2026 10:26 AM

साउथ ईस्ट दिल्ली में एक 30 साल के डांस टीचर ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। यह घटना महाराष्ट्र के संभाजीनगर जैसा है जिसमें एक बेटा iPhone की EMI के चलते पहाड़ी से कूद गया, वहीं अब दिल्ली में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली।
नई दिल्ली: साउथ ईस्ट दिल्ली में एक 30 साल के डांस टीचर ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। यह घटना महाराष्ट्र के संभाजीनगर जैसा है जिसमें एक बेटा iPhone की EMI के चलते पहाड़ी से कूद गया, वहीं अब दिल्ली में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली।
बता दें कि शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, कहा जा रहा है कि यह घटना iPhone की EMI भरने को लेकर हुई बहस के दौरान हुई थी। हालांकि, महाराष्ट्र वाले मामले में दूसरी वजहों से जुड़ी बातें भी सामने आई हैं।
वहीं अब दीपक कुमार ने रात 8.30 बजे साउथ दिल्ली के कालिंदी कुंज में एक घाट से छलांग लगा दी थी। गश्त कर रहे कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे जब पानी में डूबते हुए देखा तो फौरन बचाव दल को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि दीपक दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला में रहता है और डांस टीचर का काम करता है। वह साथ में बागवानी का काम भी करता है। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, डांस टीचर ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ महीनों में उसकी कमाई कम हो गई थी, जिससे उसके लिए iPhone की मंथली किस्तें या EMI भरना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने कहा कि इससे वह तनाव में आ गया और आखिरकार उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने कुमार को समझाया और उसे घर भेजने से पहले उसकी पत्नी और साले को पुलिस स्टेशन बुलाया।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र वाले मामले में भी शुरू में खबर आई थी कि 18 साल का युवक iPhone की EMI न भर पाने के कारण अपने माता-पिता से परेशान था। जांच के दौरान और भी जानकारी सामने आई है, जिसमें उसकी मां संगीता चंदगुडे के YouTube चैनल पर रिश्तेदारों पर परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया।