Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 Aug, 2026 11:11 AM

मुंबई के कुर्ला-घाटकोपर क्षेत्र स्थित चिराग नगर इलाके में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गौसिया चाल में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहने से दो से तीन घर मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है जबकि मलबे के नीचे 4 से 5 लोगों के...
मुंबई : मुंबई के कुर्ला-घाटकोपर क्षेत्र स्थित चिराग नगर इलाके में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गौसिया चाल में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहने से दो से तीन घर मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है जबकि मलबे के नीचे 4 से 5 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
अग्निशमन विभाग, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। कई एजेंसियों की बचाव टीमें बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। वे मलबे के नीचे जीवन के संकेत खोजने के लिए खास 'विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों' (पीड़ितों का पता लगाने वाले कैमरों) का इस्तेमाल कर रही हैं।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुंबई फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह 3:48 बजे हुई। लैंडस्लाइड घाटकोपर के चिराग नगर में गौसिया चाल में हुई। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि गौसिया चाल में पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया जिससे 5 से 6 लोग फंस गए। मलबा दो से तीन घरों पर गिरा।
लैंडस्लाइड के बाद BMC की मेयर रितु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) अविनाश ढकने ने स्थिति का जायजा लेने के लिए घाटकोपर में प्रभावित जगह का दौरा किया। तावड़े ने लैंडस्लाइड में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की भी घोषणा की।
यह भी पढ़ें: Garage Fire: भीषण आग की चपेट में आया गैराज, कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन जलकर खाक
यह सहायता जिला कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से दी जाएगी। पुलिस उपायुक्त (DCP) ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मलबे के नीचे अभी भी चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है।
इस मौके पर DCP गणेश शिंदे ने कहा, बचाव अभियान चल रहा है और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें तथा स्थानीय अधिकारी मौके पर लगातार कोशिशें कर रहे हैं। हालांकि अभी हम सही संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते लेकिन आशंका है कि तीन से चार लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, लैंडस्लाइड में जान गंवाने वालों के शवों को आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घाटकोपर पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई करेगी और मामले की आगे जांच करेगी।