Garage Fire: भीषण आग की चपेट में आया गैराज, कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन जलकर खाक

Edited By Updated: 12 Aug, 2026 10:30 AM

several electric bikes gutted in a fire at a garage in bengaluru

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के NRI Layout इलाके से बीती रात एक भयानक हादसा सामने आया। यहां एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में आकर वहां खड़े कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (E-Bikes) जलकर पूरी तरह खाक हो गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के NRI Layout इलाके से बीती रात एक भयानक हादसा सामने आया। यहां एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में आकर वहां खड़े कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (E-Bikes) जलकर पूरी तरह खाक हो गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह आग मंगलवार रात करीब 9 बजे लगी और देखते ही देखते पूरे गैराज में फैल गई। गैराज में बड़ी संख्या में 'इलेक्ट्रिक बाइक' खड़ी थीं। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने काफी देर तक अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। 

यह भी पढ़ें: पहले दांतों से होंठ पर काटा और... रात के अंधेरे में बुजुर्ग महिला के साथ की अश्लील हरकत, फिर भी मन नहीं भरा तो...

उसने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार गैराज में लगी आग पास के एक निजी अस्पताल तक भी फैल गई जिससे अस्पताल को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस और दमकल एवं आपात सेवा विभाग के कर्मी फिलहाल इस घटना की जांच कर रहे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!