राहुल गांधी के बयान पर NCP ने दी सफाई, कहा- महाराष्ट्र में कांग्रेस की नहीं महाविकास अघाड़ी की सरकार

Edited By Updated: 26 May, 2020 07:55 PM

mahavikas aghadi government not congress in maharashtra ncp

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने राहुल गांदी के बयान पर सफाई दी है। नवाब ने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी ने सही कहा। महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार नहीं है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि यहां...

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने राहुल गांदी के बयान पर सफाई दी है। नवाब ने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी ने सही कहा। महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार नहीं है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि यहां महाविकास अघाड़ी की सरकार है। जो उनके बयान को तोड़मरोड़ रहे हैं, वे ऐसा न करें। तीनों पार्टियां साथ में खुश हैं और महाराष्ट्र की जनता की सेवा कर रही हैं।
PunjabKesari
नवाब मलिक ने भाजपा पर राजनीतिक अफवाह फैलाने के आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "देवेंद्र फडणवीस कहते हैं कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन तथ्य यह है कि वह बना भी नहीं सकते हैं। इसलिए दिखावत कर रहे हैं। भाजपा नेताओं द्वारा राजनीतिक अफवाहें फैलाई जा रही है कि हमारी सरकार अस्थिर है। सत्य है, हम स्थिर हैं और एकजुट होकर काम कर रहे हैं।"

एक और ट्वीट में मलिक ने लिखा, "प्रेस को अपने संबोधन मेंदेवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को आवंटित धन के बारे में बात की गई है, धन का ये आवंटन राज्यों के प्रति केंद्र सरकार का अनिवार्य कर्तव्य है। वह ऐसे बोल रहे थे जैसे केंद्र सरकार कोई पक्ष कर रही हो।" बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार नहीं हैं। कांग्रेस वहां सिर्फ सरकार को समर्थन दे रही है। महाराष्ट्र में कांग्रेस फैसले नहीं लेती।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!