Parliament Security Breach Case: महेश कुमावत की कोर्ट में हुई पेशी, पांच जनवरी तक बढ़ाई गई पुलिस कस्टडी

Edited By Updated: 23 Dec, 2023 01:02 PM

mahesh kumawat appeared in court police custody extended till january 5

दिल्ली की एक अदालत ने संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपी महेश कुमावत की हिरासत शनिवार को पांच जनवरी तक के लिए बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर आरोपी कुमावत की हिरासत अवधि बढ़ा दी। पुलिस ने अदालत को बताया कि पूरी साजिश का...

नेशनल डेस्क: दिल्ली की एक अदालत ने संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपी महेश कुमावत की हिरासत शनिवार को पांच जनवरी तक के लिए बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर आरोपी कुमावत की हिरासत अवधि बढ़ा दी। पुलिस ने अदालत को बताया कि पूरी साजिश का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जरूरत है।

अभियोजन ने अदालत से पहले कहा था कि आरोपी ‘‘देश में अराजकता फैलाना चाहता था ताकि वे सरकार को उनकी अवैध और अनुचित मांगों को मानने के लिए मजबूर कर सकें।'' इसने कहा, ‘‘हमले के पीछे के वास्तविक कारण और दुश्मन देश तथा आतंकवादी संगठनों के साथ उसके संबंध का पता लगाने के लिए हिरासत की आवश्यकता है।'' दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुमावत बृहस्पतिवार रात सह-आरोपी ललित झा के साथ थाने आया था और दोनों को विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया था।

#WATCH | Mahesh Kumawat (in brown hoodie), the arrested accused in the Parliament security breach case, brought to Delhi's Patiala House Court at the end of his 7-day police custody pic.twitter.com/rNbr8wsJsp — ANI (@ANI) December 23, 2023

पुलिस ने बताया कि तब से उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि वह ‘भगत सिंह फैन क्लब' पेज का सदस्य था जिसे अब हटा दिया गया है। कुमावत को सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली की एक अदालत ने संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों-मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे और नीलम देवी की पुलिस हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को पांच जनवरी तक बढ़ा दी थी। वहीं, झा की पुलिस हिरासत की अवधि शुक्रवार को पांच जनवरी तक बढ़ाई गई थी।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!