गुजरात के गांधीनगर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 8 लोगों की डूबकर मौत

Edited By Updated: 14 Sep, 2024 05:49 AM

major accident during ganesh immersion in gandhinagar 8 people drowned

गुजरात के गांधीनगर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान शुक्रवार को नदी में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई। अग्निश्मन विभाग के कर्मी ने बताया कि देहगाम तालुका के वासणा सोगठी गांव के निकट मेश्वो नदी में नौ लोग अपराह्न गणेश विसर्जन कर रहे थे। इस दौरान आठ...

गांधीनगरः गुजरात के गांधीनगर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान शुक्रवार को नदी में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई। अग्निश्मन विभाग के कर्मी ने बताया कि देहगाम तालुका के वासणा सोगठी गांव के निकट मेश्वो नदी में नौ लोग अपराह्न गणेश विसर्जन कर रहे थे। इस दौरान आठ लोग डूब गए। 

इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आठ लोगों के शव नदी से निकाल कर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कारर्वाई शुरू कर दी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!