मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू जाएंगे आगरा, ताजमहल का करेंगे दीदार

Edited By Updated: 08 Oct, 2024 01:01 AM

maldives president mohammed muizzu will visit agra

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद मंगलवार सुबह ताजमहल देखने जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), आगरा के अधिकारी ने बताया कि उनकी यात्रा के दौरान स्मारक आम जनता के लिए दो घंटे...

नेशनल डेस्क : मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद मंगलवार सुबह ताजमहल देखने जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), आगरा के अधिकारी ने बताया कि उनकी यात्रा के दौरान स्मारक आम जनता के लिए दो घंटे के लिए बंद रहेगा। अधिकारी ने बताया कि आगरा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मुइज्जू और उनकी पत्नी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से राज्य मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे।

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से दंपति ताजमहल देखने के लिए रवाना होंगे। आगरा क्षेत्र के अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने कहा, ‘‘मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद की यात्रा के कारण ताजमहल सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे तक आम जनता के लिए बंद रहेगा।'' मालदीव के राष्ट्रपति चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। वह मंगलवार को आगरा और मुंबई तथा बुधवार को बेंगलुरु जाएंगे और उसके बाद बृहस्पतिवार को माले लौटेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!