पुराने कृत्यों के लिए शाह के खिलाफ 'चार्जशीट' होनी चाहिए: ममता बनर्जी

Edited By Updated: 29 Mar, 2026 04:07 PM

mamata banerjee demands chargesheet against amit shah over past actions

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक ''चार्जशीट'' जारी किए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि खुद शाह के खिलाफ उनके ''पुराने कृत्यों'' के लिए ''चार्जशीट'' दाखिल होनी...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक ''चार्जशीट'' (आरोपत्र) जारी किए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि खुद शाह के खिलाफ उनके ''पुराने कृत्यों'' के लिए ''चार्जशीट'' दाखिल होनी चाहिए।

PunjabKesari

बनर्जी ने पुरुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के लिए शुरू की गई 'लक्ष्मीर भंडार' योजना बंद कर देगी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि यदि भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो लोगों की खानपान संबंधी पसंद पर पाबंदियां लगा दी जाएंगी।

PunjabKesari

बनर्जी ने कहा, ''अगर भाजपा सत्ता में आती है तो लोग मछली, मांस और अंडे नहीं खा सकेंगे। वे 'लक्ष्मीर भंडार' योजना बंद कर देंगे।'' ममता ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले विशेष पुनरीक्षण योजना (एसआईआर) के जरिये 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!