दिल्ली में रफ्तार का कहर: शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 10:19 AM

man crushed by unidentified vehicle near shastri park flyover dies on the spot

उत्तरपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: उत्तरपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को हुई। पुलिस ने बताया कि शास्त्री पार्क पुलिस थाने को सड़क पर अचेत पड़े एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें वह व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और शव को पहचान के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी थी, जिसका चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतक तथा टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!