दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी, मामूली विवाद में फूड डिलीवरी एजेंट को मारी गोली, मौत

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 10:04 PM

delhi police brutality delivery agent shot dead over minor dispute

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने मामूली कहासुनी के बाद एक फूड डिलीवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने मामूली कहासुनी के बाद एक फूड डिलीवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ हादसा
यह पूरी घटना द्वारका के जाफरपुर कलां इलाके की है। जानकारी के अनुसार, रूपेश नामक व्यक्ति अपने बेटे के दूसरे जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक पार्टी दे रहा था, जिसमें करीब 20 मेहमान शामिल हुए थे। केक काटने के बाद जब रात करीब 2:00 बजे मेहमान धीरे-धीरे वापस लौटने लगे, तभी यह विवाद शुरू हुआ।

हवलदार ने सरेआम चलाई गोली
जब कुछ लोग घर के बाहर खड़े होकर कैब का इंतजार कर रहे थे, तभी पास ही किराए पर रहने वाला दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल नीरज वहां पहुंचा। किसी तुच्छ बात को लेकर नीरज का वहां खड़े लोगों से झगड़ा हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि नीरज ने आपा खो दिया और अचानक गोली चला दी।

एक ही गोली से दो लोग हुए शिकार
हवलदार नीरज द्वारा चलाई गई गोली वहां मोटरसाइकिल पर बैठे पांडव कुमार के सीने को चीरती हुई निकल गई और उसके पीछे बैठे कृष्णा के पेट में जा लगी। आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांडव को मृत घोषित कर दिया। घायल कृष्णा का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!