ECC Rate Hike: दिल्ली में इन वाहनों को एंट्री पर देना होगा भारी TAX, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, देखें नई रेट लिस्ट

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 12:32 PM

heavy fines will be imposed on entry of heavy vehicles in delhi

दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। इसके अनुसार अब दिल्ली की सीमाओं में एंट्री करने वाले  कमर्शियल वाहनों को भारी एनवायरमेंटल कंपनसेशन चार्ज (ECC) देना होगा। इस चार्ज का मकसद पुराने डीजल ट्रकों और अधिक प्रदूषण...

ECC Rate Hike: दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। इसके अनुसार अब दिल्ली की सीमाओं में एंट्री करने वाले कमर्शियल वाहनों को भारी एनवायरमेंटल कंपनसेशन चार्ज (ECC) देना होगा। इस चार्ज का मकसद पुराने डीजल ट्रकों और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की आवाजाही को कंट्रोल करना है।

ये भी पढ़ें- Alert: अगले कुछ महीने भारत के लिए भारी, खाना-पीना और तेल सब हो सकता है महंगा; जानिए वजह

अब हर साल बढ़ेगा टैक्स

इस नए फैसले को लेकर सरकार ने Automatic System लागू कर दिया है। यानि की अब से हर साल के अप्रैल महीने में ECC की दरों में 5% की जरुरी बढ़ोतरी की जाएगी। इसका मकसद है कि समय के साथ इस शुल्क का प्रभाव कम न हो और ट्रांसपोर्ट कंपनियां धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक या क्लीन फ्यूल (जैसे CNG/LNG) की ओर रुख करें।

PunjabKesari

नया रेट चार्ज

सरकार ने वाहनों की क्षमता के आधार पर टैक्स में भारी इजाफा किया है:

वाहन की श्रेणी

पुराना शुल्क (₹)

नया शुल्क (₹)

कुल बढ़ोतरी (₹)

कैटेगरी 2 & 3 (हल्के कमर्शियल वाहन & 2-एक्सल ट्रक)

1,400

2,000

600

कैटेगरी 4 & 5 (3-एक्सल & भारी ट्रक)

2,600

4,000

1,400

 

ये भी पढ़ें- Modi vs Mamata: वोटिंग हुई खत्म, अब किसके हाथ में आएगी बंगाल की सत्ता? शुरु हुआ नतीजों का इंतजार

PunjabKesari

सरकार और न्यायपालिका का रुख

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के अनुसार, यह कदम केवल रेवेन्यू जुटाने के लिए नहीं ब्लकि दिल्ली की हवा को साफ करके सांस लेने के योग्य बनाना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर अब अनावश्यक वाहनों के धुएं का बोझ नहीं सह सकता। सरकार के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा प्रशासन ने सुझाव देते हुए कहा कि जो हैवी व्हीकल्स जरुरी सामान जैसे दूध, सब्जी या दवाइयां आदि लेने के लिए नहीं ला रहे वे शहर के बाहरी ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करें।

नए रुल को लागू करने का कारण

सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाले 'क्लीन एयर अभियान' के तहत यह समीक्षा की गई कि 2015 में लागू किए गए पुराने रेट अब अप्रभावी हो चुके थे। महंगाई के दौर में कम शुल्क होने के कारण ट्रक चालक वैकल्पिक रास्तों के बजाय दिल्ली के अंदर से गुजरना पसंद करते थे, जिससे प्रदूषण और जाम दोनों बढ़ते थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!