चोरी करने के बाद मंदिर में ही सो गया शख्स, सुबह खुली आंख तो पहुंच गया जेल

Edited By Updated: 11 Apr, 2026 11:56 PM

man falls asleep inside the temple after committing theft

मंदिर के कार्यालय में घुसकर कथित तौर पर 8,500 रुपये की नकदी चुराने के बाद व्यक्ति थकान की वजह से वहीं सो गया व उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना अंबूरी के कुडप्पनमूडू स्थित कुजुवलवट्टम श्री भगवती मंदिर में हुई।

नेशनल डेस्क : मंदिर के कार्यालय में घुसकर कथित तौर पर 8,500 रुपये की नकदी चुराने के बाद व्यक्ति थकान की वजह से वहीं सो गया व उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना अंबूरी के कुडप्पनमूडू स्थित कुजुवलवट्टम श्री भगवती मंदिर में हुई।

पुलिस ने बताया कि जब मंदिर समिति के सदस्य हमेशा की तरह सुबह करीब 5:30 बजे कार्यालय पहुंचे तो दरवाजे टूटे हुए देखकर चौंक गए। अंदर एक व्यक्ति सोता हुआ देखकर उन्हें हैरानी भी हुई। इसके बाद उन्होंने पाया कि दफ्तर से 8,500 रुपये चुराए गए थे। मंदिर के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। वेल्लाराडा पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तारी कर लिया। आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी सेंथिल (40) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, उसने शुक्रवार रात को मंदिर के कार्यालय के दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पैसे चुराने के बाद उसे थकान महसूस हुई और वह वहीं सो गया। पुलिस ने यह भी बताया कि वह कथित तौर पर चोरी के कई मामलों में शामिल था। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!