बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने खरीदी Mercedes-Maybach S-Class, करोड़ों में है लग्जरी कार की कीमत

Edited By Updated: 06 Mar, 2024 11:21 AM

manoj muntashir buys mercedes maybach s class

बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर के गानों के लोग दीवाने हैं। उन्होंने कई फिल्में भी लिखी हैं। मनोज के 'तेरी मिट्टी', 'गलियां', 'तेरे संग यारा' और 'कौन तुझे इतना प्यार करेगा' जैसे गाने काफी हिट रहे हैं। गीतकार ने हाल ही में...

ऑटो डेस्क. बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर के गानों के लोग दीवाने हैं। उन्होंने कई फिल्में भी लिखी हैं। मनोज के 'तेरी मिट्टी', 'गलियां', 'तेरे संग यारा' और 'कौन तुझे इतना प्यार करेगा' जैसे गाने काफी हिट रहे हैं। गीतकार ने हाल ही में Mercedes-Maybach S-Class लग्जरी कार खरीदी है। इस कार की कीमत 2.71 करोड़ रुपये एक्स शोरूम है। कार की डिलीवरी लेते हुए मनोज की तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

PunjabKesari


पावरट्रेन

Mercedes-Maybach S-Class में 4.0-लीटर वी8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम द्वारा संचालित यह इंजन 516 bhp की पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। यह मोटर 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। यह कार महज 4.8 सेकेंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की टॅाप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।

PunjabKesari


फीचर्स

इस कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, स्टैंडर्ड एस-क्लास की तरह ही सेंट्रल कंसोल पर 12.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर सीट रिक्लाइन फंक्शन, एमबीयूएक्स टेबलेट, पावर्ड रियर डोर, 360 डिग्री कैमरा के साथ एडवांस पार्किंग असिस्ट, एक्टिव एम्बिएंट लाइटिंग , इमरजेंसी स्टॉप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोज, 13 एयरबैग्स और 30 स्पीकर वाला बर्मस्टर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

PunjabKesari

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!